फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली के तारों की चिंगारी से 20 बीघा गेहूं की फसल जली

विज्ञापन
विज्ञापन
बाह। बृहस्पतिवार दोपहर बिजली के तारों से निकली चिंगारी से हरलाल पुरा गांव में गेहूं के खेत में आग लग गई। इससे वहां अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

आग से कल्यान सिंह की पांच बीघा गेहूं में फसल जल गई। इसके अलावा जितेंद्र और पिंकी देवी की पांच बीघा, रतिभान सिंह की छह बीघा, श्याम सिंह की तीन बीघा, चरन सिंह की एक बीघा की फसल जल कर राख हो गई। पीड़ित किसानों ने नुकसान का आकलन कर मुआवजा दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन

वहीं, कैंजरा रोड पर ऊषा देवी की झोपड़ी में आग लग गई। दमकल आग पर काबू पाती तब तक झोपड़ी में रखा अनाज, कपडे़, चारपाई और पशुओं का चारा जलकर नष्ट हो गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें