घिरोर। थाना क्षेत्र के गांव नगला भाऊ में बुधवार की सुबह घर में खेल रही एक दो साल की मासूम बच्ची को कूलर से करंट लग गया। परिजन जब तक अस्पताल ले गए। तब तक मासूम ने दम तोड़ दिया था। हादसे के बाद घर में चीख पुकार मची है।
नगला भाऊ निवासी शिवेंद्र कुमार दो वर्षीय पुत्री लाडली बुधवार सुबह घर में खेल रही थी। खेलते हुए वह कूलर के पास पहुंच गई। बच्ची का हाथ कूलर में छूते ही तीव्र करंट लगते ही बच्ची अचेत होकर गिर गई। गंभीर हालत में परिजन शिकोहाबाद के एक प्राइवेट अस्पताल में ले गए। वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। बच्ची की मौत की बात सुनते ही परिजन में चीख पुकार मच गई। परिजन शव को लेकर घर आ गए। हादसे में 2 साल की मासूम की मौत के बाद माता-पिता वअन्य परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।