फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बनखड़िया में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत

Wed, 24 Jul 2024 11:00 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
बिछवां। गांव बनखड़िया में एक विवाहिता का शव बुधवार की शाम फंदे पर लटका मिला। जानकारी मिलने के बाद पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने हत्या करने का आरोप लगाया। मौत का सही कारण जानने के लिए पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेजा है।
विज्ञापन

गांव बंनखडिया निवासी समरीन पत्नी अयान खान का शव बुधवार की शाम कमरे में पंखे के कुंडे से लटका मिला। जानकारी होने के बाद घर में अफरा तफरी मच गई। सूचना। मिलने के बाद थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव को फंदे से उतरवाया। मायके पक्ष के लोग भी आ गए। मृतका के भाई ने पुलिस को बताया कि डेढ़ माह पूर्व बहन की शादी की थी। शादी की कुछ दिन बाद ही ससुरालीजन अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करने लगे थे। ससुरालीजन पर हत्या करने का आरोप लगाया। मौत का सही कारण जानने के लिए पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें