फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2.50 लाख विद्युत उपभोक्ताओं को मिलेगा ओटीएस योजना का लाभ

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। विद्युत निगम द्वारा लागू की गई एक मुश्त समाधान योजना (ओटीएस) का लाभ जिले के 2.50 लाख विद्युत उपभोक्ताओं को मिलेगा। इन उपभोक्ताओं पर कुल 255 करोड़ रुपये का बिल बकाया है। योजना के तहत बिल जमा करने पर उन्हें अधिभार में छूट दी जाएगी। योजना लागू होने के बाद विद्युत निगम ने बकाएदारों को जागरूक करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

शासन ने दो किलोवाट तक के घरेलू और वाणिज्यिक उपभोक्ताओं को बकाया बिल में सौ प्रतिशत अधिभार माफ करने की घोषणा की है। वहीं इससे अधिक भार के उपभोक्ताओं को 50 प्रतिशत छूट अधिभार में दी जाएगी। इसके लिए एक मुश्त समाधान योजना 21 अक्तूबर से शुरू हो गई है। योजना के तहत जिले के तीनों खंडों में कुल दो लाख 50 हजार 471 उपभोक्ता लाभ उठा सकते हैं। इन उपभोक्ताओं पर कुल 255 करोड़ 31 लाख 22 हजार रुपये का बिल बकाया है। प्रथम खंड में 37772 उपभोक्ताओं पर 11 करोड़ 53 लाख तीन हजार रुपये, द्वितीय खंड में एक लाख 11 हजार 138 उपभोक्ताओं पर 121 करोड़ 99 लाख 61 हजार रुपये और तृतीय खंड में एक लाख एक हजार 611 उपभोक्ताओं पर 121 करोड़ 78 लाख 58 हजार रुपये का बिल बकाया है। योजना शुरू होने के बाद विद्युत निगम ने बकाएदारों से अपील शुरू कर दी है। इसके लिए विद्युत निगम की टीमें शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर उपभाक्ताओं को जागरूक कर बकाया बिल जमा करने के लिए प्रेरित कर रही हैं।
----
आबकारी मंत्री को सौंपा ऊर्जा मंत्री का पत्र
ओटीएस योजना में अधिक से अधिक विद्युत उपभोक्ताओं को लाभान्वित करने का लक्ष्य है। इसके तहत ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने जनप्रतिनिधियों से सहयोग मांगा है। बृहस्पतिवार को इसी के तहत अधीक्षण अभियंता विद्युत अतुल अग्रवाल और अधिशासी अभियंता द्वितीय आशीष गुप्ता आबकारी मंत्री रामनरेश अग्रिहोत्री के आवास पर पहुंचे। उन्होंने आबकारी मंत्री को ऊर्जा मंत्री का पत्र सौंपा। आबकारी मंत्री ने उन्हें हर संभव मदद का आश्वासन दिया। वहीं निगम के अधिकारियों ने नगर पंचायतों के अध्यक्ष, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि समेत अन्य जनप्रतिनिधियों को ऊर्जा मंत्री का पत्र सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें