फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृद्धा पेंशन के सत्यापन में जिले भर में 1978 मिले अपात्र

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। जिले में कराए गए वृद्घा पेंशन के सत्यापन में कुल 1978 अपात्र पाए गए हैं। इनमें से अधिकांश मृतक हैं, वहीं ऐसे लोग मिले हैं जो पात्रता की श्रेणी में नहीं हैं। इन सभी की पेंशन के भुगतान पर रोक लगा दी गई है। इनकी पेंशन निरस्त करने के लिए समाज कल्याण अधिकारी ने आदेश जारी किया है।
विज्ञापन

समाज कल्याण विभाग द्वारा 60 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले बुजुर्गों को वृद्घा पेंशन दी जाती है। हर साल पेंशनधारकों का सत्यापन कराया जाता है। जिले में कुल 93898 पेंशनधारकों का इस बार सत्यापन कराया गया। एसडीएम के माध्यम से कराए गए सत्यापन में 1978 पेंशनधारक अपात्र पाए गए हैं। इनमें 11 ऐसे हैं, जो या तो जिला छोड़कर चले गए या पात्रता से बाहर हो गए, शेष मृतक हैं। समाज कल्याण अधिकारी डॉ. इंद्रा सिंह ने इनके पेंशन भुगतान पर रोक लगा दी है।
वहीं शासन को भी समाज कल्याण विभाग ने सत्यापन रिपोर्ट भेज दी है।
----
भेजी जाने लगी पेंशन की किस्त
सत्यापन पूरा होने के बाद अब पात्र पेंशनधारकों के खाते में किस्त भेजी जाने लगी है। समाज कल्याण विभाग द्वारा लगातार सीधे खातों में पेंशन की धनराशि भेजी जा रही है। एक सप्ताह के अंदर सभी खातों में धनराशि पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है। इससे पेंशनधारक उसका उपभोग कर सकेंगे।
विज्ञापन

----
-वृद्घा पेंशन के सत्यापन में कुल 1978 अपात्र मिले हैं। सभी के पेंशन भुगतान पर रोक लगाते हुए पेंशन निरस्त करने के आदेश दिए हैं। वहीं पात्रों के खाते में पेंशन पहुंचना शुरू हो गई है।
विज्ञापन

डॉ. इंद्रा सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें