फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: 197 चालकों के चालान, 2.9 लाख का लगाया जुर्माना

Mon, 10 Nov 2025 11:46 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
फोटो27कासगंज में वाहन चेकिंग करते एआरटीओ आरपी मिश्र व टीएसआई ।स्रोत:पुलिस मीडिया सेल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कासगंज। यातायात माह में यातायात पुलिस व थाना पुलिस की ओर से चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। सोमवार को अभियान के दौरान 197 वाहनों के चालान, यातायात नियमाें के उल्लघंन में काटे गए। वहीं वाहन चालकों पर करीब तीन लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया।
विज्ञापन

एसपी अंकिता शर्मा के निर्देश पर सीओ यातायात अमित कुमार के नेतृत्व में यातायात प्रभारी लक्ष्मण सिंह ने एटा रोड, सौरभ ढाबा बिलराम नहर के पास सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान कई नाबालिग वाहन चलाते मिले। वहीं दोपहिया वाहन पर तीन सवारी मिलने पर चालान किए गए। बिना हेलमेट, बाइक स्कूटर चलाने पर चालान की कार्रवाई की गई। इसके अतिरिक्त बिना ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन चलाने व गलत दिशा में वाहन चलाने पर कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें