फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: पल्स पोलियो नहीं पिलाने पर 194 आशाओं की सेवा होगी समाप्त

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। पांच साल से कम उम्र के बच्चों को घर-घर जाकर दो बूंद जिंदगी की नहीं पिलाने वाली 194 आशा कार्यकर्ताओं की सेवा समाप्त होगी। बृहस्पतिवार को जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में डीएम ने इन सभी आशाओं की सेवा समाप्ति के आदेश मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अरुण श्रीवास्तव को दिए हैं।
विज्ञापन

आशा कार्यकर्ताओं के साथ पल्स पोलियो अभियान में लापरवाह एएनएम की लापरवाही सामने आई है। संविदा पर तैनात एएनएम की सेवा समाप्त करने और नियमित एएनएम को दूरस्थल पर स्थानांतरित करने के आदेश डीएम ने सीएमओ को दिए हैं। जिले में 3469 आशा कार्यकर्ता हैं। इनमें 777 शहरी क्षेत्र और 2692 देहात में तैनात हैं। इनमें 194 आशा पल्स पोलियो अभियान के तहत घर-घर जाकर ड्रॉप नहीं पिला रही हैं। आयुष्मान कार्ड बनाने में लापरवाही बरतने वाले कम्यूनिटी हेल्थ आफिसर (सीएचओ) को नोटिस जारी करने के निर्देश भी डीएम ने दिए हैं। शून्य प्रसव वाले स्वास्थ्य केंद्रों पर स्टॉफ नर्सों की जवाबदेही तय करते हुए स्पष्टीकरण मांगा है। जननी सुरक्षा योजना की खराब प्रगति पर भी डीएम ने नाराजगी जताई। बैठक में सीडीओ प्रतिभा सिंह समेत अन्य अधिकारी माैजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें