125...दरगाह हजरत सेयद अहमद बुखारी शाह के उर्स से पहले बैठक करते हुए।
आगरा। ताजमहल पूर्वी गेट स्थित दरगाह हजरत सैयद अहमद बुखारी शाह का 436 वां तीन दिवसीय उर्स 15 से 17 जनवरी तक आयोजित किया जाएगा। इसकी तैयारियों को लेकर दरगाह परिसर में बैठक की गई। कमेटी के अध्यक्ष निजाम शाह की अध्यक्षता में हुई बैठक में पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई। इससे पूर्व झंडा रोहण कर उर्स के कार्यक्रमों का आगाज किया गया। कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष मुईन बाबू ने बताया कि 15 जनवरी को मिलाद-ए-शरीफ, 16 को उर्स एवं रात को कव्वाली 17 को सद्भावना फूल चादर पेश की जाएगी। इस दौरान नसरू उसमानी, शकील शेख, डॉ. आजाद, गुलजार मोनू, जियाउल, मोहम्मद अरमान आदि मौजूद रहे।