फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंखे से लटका मिला महिला का शव

विज्ञापन
डैमो
विज्ञापन
मथुरा। महानगर के गुरुनानक नगर में महिला का शव पंखे से लटका मिला। दरवाजे की कुंडी तोड़कर परिजनों ने शव को पंखे से उतारा। सूचना पर पहुंची बाग बहादुर चौकी पुलिस ने पूरी जानकारी जुटाते हुए शव कब्जे में लिया। प्रथम दृष्टया महिला ने बीमारी के चलते सुसाइड किया है। मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन

कोतवाली के सौंख अड्डा स्थित गुरुनानक नगर निवासी रेनू शर्मा (50) पत्नी मनोहरलाल शर्मा का शव शुक्रवार की देर रात पंखे से लटका मिला। गले में दुपट्टे का फंदा लगा हुआ था। कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। पिता और बेटे ने मां को न पाकर कमरे का दरवाजा खटखटाया। न खुलने पर धक्का दिया तो कुंडी टूट गई। पंखे पर लटका देख परिजन दंग रह गए। पंखे से शव को उतारा और पुलिस को सूचित किया। बाग बहादुर चौकी पुलिस ने पहुंचकर पूरी जानकारी जुटाई और शव को कब्जे में लिया। चौकी प्रभारी प्रबल प्रताप सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया तो बीमारी के चलते महिला ने आत्महत्या का कदम उठाया है। बावजूद इसके पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें