फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की थी हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी-अजीतगंज। सुगांव नहर में मिले गांव रतनपुर बरा निवासी युवक की हत्या पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की थी। पुलिस ने आरोपी पत्नी और प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। अवैध संबंधों की जानकारी होने के बाद हत्याकांड को अंजाम दिया गया था। थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव सुगांव के पास नहर में तीन दिन पूर्व रतनपुर बरा निवासी 38 वर्षीय हरिश्चंद्र कोरी का शव बरामद हुआ था। पहचान न होने के बाद पुलिस ने शव मोर्चरी में रखवाया था।
विज्ञापन


गुरुवार को पहचान के बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया था। पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा कर दिया है। खुलासा चौकाने वाला है, पत्नी ने ही अपने प्रेमी राजू के साथ मिलकर पति की हत्या की थी। अवैध संबंधों के चलते हत्याकांड को अंजाम दिया गया था। पुलिस ने आरोपी पत्नी व प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें