फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कासगंज में होगा चार सुपरफास्ट ट्रेनों का ठहराव

विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन
कासगंज। गर्मियों की छुट्टी में रेलवे सुहाना सफर कराएगी। रेलवे ने सुविधा सहित दो जोड़ी सुपरफास्ट ट्रेनों की सौगात दी है। इन ट्रेनों का ठहराव कासगंज जंक्शन पर भी होगा। ट्रेन मिलने से यात्रियों को काफी सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन

मथुरा-कानपुर ट्रैक पर 20 ट्रेंने दौड़ती हैं। हालांकि अब इस ट्रैक पर चार ट्रेनों की संख्या बढ़ा दी गई है। गर्मी के मद्देनजर रेलवे ने निर्णय लिया है कि ट्रेन संख्या 82910 सुविधा स्पेशल ट्रेन गोरखपुर-बांद्रा के बीच दौड़ाई जाएगी। यह ट्रेन रविवार को गोखरपुर से बांद्रा के लिए रात 9:20 बजे रवाना हो चुकी है। सोमवार सुबह यह ट्रेन कासगंज जंक्शन पर पहुुंचेगी। इसके अलावा ट्रेन संख्या 82909 सुविधा स्पेशल बांद्रा से गोरखपुर के लिए रवाना हुई है। यह ट्रेन 26 मई तक सप्ताह में एक दिन चलाई जाएगी। इसके अलावा ट्रेन संख्या 09452 गांधी धाम स्पेशल भागलपुर से गांधी धाम जंक्शन के बीच चलाई जाएगी। ट्रेन संख्या 09451 गांधी धाम से भागलपुर के बीच चलेगी। यह ट्रेन 15 अप्रैल से 1 जुलाई तक के लिए चलाई जा रहीं हैं। कासगंज में इन सभी ट्रेनों का ठहराव होगा।
विज्ञापन

कासगंज जंक्शन पर ट्रेनों के ठहराव का समय
- ट्रेन संख्या 82910 प्रत्येक सोमवेार सुबह 9:50 बजे।
- ट्रेन संख्या 82909 प्रत्येक रविवार सुबह 5:40 बजे ।
- ट्रेन संख्या 09452 प्रत्येक मंगलवार सुबह 6:25 बजे।
- ट्रेन संख्या 09451 प्रत्येक सोमवार सुबह 6:20 बजे।
कासगंज से गुजरने वाली ट्रेन इज्जतनगर मंडल से संबंधित नहीं है। दूसरे मंडलों की ट्रेन हैं। कासगंज जंक्शन पर ठहराव होगा।
- राजेंद्र सिंह, पीआरओ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें