फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धनबल रोकने के लिए लगाई अतिरिक्त निगरानी टीमें

विज्ञापन
100 का नोट
विज्ञापन
कासगंज। एटा लोकसभा निर्वाचन के लिए उड़नदस्ता एवं निर्वाचन व्यय टीमों की सक्रियता बढ़ा दी गई है। धनबल को रोकने पर भी टीमों का विशेष ध्यान रहेगा। व्यय पर्यवेक्षक भी लगातार निर्वाचन व्यय के संबंध में रिपोर्ट ले रहे हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने निगरानी बढ़ाने के लिए अतिरिक्त टीमें सक्रिय की हैं।
विज्ञापन

जिले के तीन विधानसभा क्षेत्रों के लिए मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में टीमों का गठन किया गया है। निर्धारित प्वाइंटों पर दो पालियों में हर बैरियर पर टीमें रहेंगी। सुबह आठ बजे से रात आठ बजे तक एक टीम रहेगी। वहीं रात्रि 8 बजे से सुबह 8 बजे तक दूसरी टीम पहुंचकर अपने दायित्वों का निर्वहन करेगी। विधानसभा क्षेत्र कासगंज में एटा रोड पर बैरियर और कासगंज-गंगीरी रोड बैरियर पर, विधानसभा क्षेत्र अमांपुर में कछला पुलिस चौकी बैरियर पर और अमांपुर थाना-काली नदी बैरियर पर, विधानसभा क्षेत्र पटियाली में पहरिया मोड़ बैरियर पर एवं थाना कादरगंज बैरियर पर स्थायी निगरानी टीमों को दो शिफ्टों में तैनात किया गया है। दोनों पालियों में तैनात टीमों के साथ में वीडियो कैमरामैन और पुलिस अधिकारी, कर्मचारी भी रहेंगे। तीनों विधानसभा क्षेत्र में संवेदनशील घटनाओं और सार्वजनिक रैलियों की वीडियोग्राफी भी व्यय और धनबल पर नजर रखने के लिए की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें