फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंस्पेक्टर ने रचाई दूसरी शादी,दहेज के लिए घर से निकाला

विज्ञापन
shadi
विज्ञापन
एटा। शादीशुदा होने के बाद भी हैड कांस्टेबल ने धोखाधड़ी करते हुए दूसरी महिला के साथ शादी रचा ली। बाद में उसे दहेज की मांग करते हुए घर से निकाल दिया। इससे परेशान होकर महिला ने कोतवाली नगर में पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिस पर पुलिस जांच कर कार्रवाई करने की बात कह रही है।
विज्ञापन

कोतवाली नगर क्षेत्र के मोहल्ला श्रृंगार नगर निवासी मिथलेश ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए पुलिस को बताया कि पुलिस में तैनात हैड कांस्टेबल राजेश कुमार निवासी विजयगढ़ अलीगढ़ ने पहले एक महिला के साथ शादी रचाई थी। बाद में खुद को अविवाहित बताते हुए उससे शादी कर ली। महिला ने बताया कि इसके बाद हैड कांस्टेबल ने उससे दहेज की मांग करते हुए उसके साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। जिसका महिला ने विरोध किया तो पुलिसकर्मी ने उसके साथ मारपीट करते हुए उसे घर से निकाल दिया। महिला ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर शिकायत दर्ज कराई थी। जिसे लेकर कोतवाली नगर पुलिस ने हैड कांस्टेबल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। वहीं थाना प्रभारी कोतवाली नगर केपी सिंह ने बताया कि महिला की तहरीर पर मामले की रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है। जांच कराकर दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें