फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौपाई निकालने को लेकर बवाल, संघर्ष, फायरिंग

विज्ञापन
चौपाई निकालने को लेकर बवाल, संघर्ष, फायरिंग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सोरों(कासगंज)। कोतवाली क्षेत्र के गांव तारापुर नसीर में होली की चौपाई निकालने को लेकर बवाल हो गया। दो पक्षों में जमककर संघर्ष हुआ और इस दौरान ताबड़तोड़ फायरिंग की गई। गोलियों की तड़तड़ाहट से गांव में दहशत फैल गई। मामले में पुलिस ने सात नामजद सहित 20 के खिलाफ बलवे का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

होलिका दहन के बाद गुुरुवार सुबह होली खेली गई। सोरों के गांव तारापुर नसीर में गुरुवार दोपहर बाद चौपाई निकाली जा रही थी। इस दौरान मौजूदा प्रधान अनिल यादव और गांव के रक्षपाल के बीच कहासुनी हो गई। देखते ही देखते दोनों पक्षों के समर्थक एकत्रित हो गए और दोनों ओर से लाठी डंडे चलने लगे। कुछ ही देर में दोनों पक्षों की ओर से फायरिंग कर दी गई। पूरा गांव गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा। बताया गया कि कई राउंड फायरिंग की गई। सूचना पर लहरा चौकी इंचार्ज प्रेमपाल सिंह मौके पर पहुंच गए। पुलिस को देख फायरिंग करने वाले लोग भाग खड़े हुए। मामले में पुलिस ने प्रधान अनिल यादव, देवेंद्र पुत्र महाराज सिंह, साधु पुत्र नौबत सिंह, हृदेश पुत्र पप्पू, मनोज पुत्र साधू सिंह, रक्षपाल सिंह पुत्र गजाधर, राजपाल सिंह पुत्र सोरन सिंह सहित दोनेां पक्षों के 15-20 अज्ञात लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आरेापियों की तलाश में दबिश दे रहीं हैं।
गांव में पुलिसबल तैनात
सोरों। गांव में ऐहतियातन पुलिस और पीएसी तैनात कर दी गई है। आरोपियों के घर खाली पड़े हैं। कोतवाली प्रभारी रिपुदमन सिंह ने होली के अगले दिन भी गांव में निरीक्षण किया और लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिया।
विज्ञापन

दहशत में गले भी न मिले लोग
सोरों। गांव में घटना के बाद लोगों के चेहरे पर दहशत नजर आई। लोग इतने दहशतजदां थे कि पुरानी परंपराएं भी दरकिनार कर दी गईं। शाम लोग एक दूसरे के गले मिलने के लिए गलियों में कम ही निकले।
विज्ञापन

- घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर भेजी गई। आरेापियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सभी आरोपी जेल भेजे जाएंगे।
- रिपुदमन सिंह, कोतवाली प्रभारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें