फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कार्पियो की टक्कर से टेंपो चालक समेत 10 घायल

विज्ञापन
डैमो
विज्ञापन
राया (मथुरा)। राया के हाथरस रोड पर गांव पिरसुआ के पास गुरुवार की रात स्कार्पियो की टक्कर से टेंपो सवार 10 लोग घायल हो गए। टेंपो सवार मथुरा में शादी में हलवाई का काम करके हाथरस लौट रहे थे। सूचना पर पहुंची राया पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन


मथुरा में शादी में हलवाई का कार्य करके मजदूर टेंपो में सवार होकर हाथरस लौट रहे थे। टेंपो को लब्बो पुत्र राजपाल चला रहा था। थाना राया के गांव पिरसुआ के पास पहुंचे टेंपो को स्कार्पियो ने टक्कर मार दी। टेंपो चालक समेत सवार 10 मजदूर घायल हो गए।

प्रभारी निरीक्षक रमेश प्रसाद भारद्वाज ने बताया कि घायल हुए खंदौली निवासी अजय पुत्र कालीचरन, हाथरस निवासी कन्हैया पुत्र हरिवंश, हाईवे की शारदापुरी निवासी कुम्मो पुत्र लालचंद, हाथरस निवासी सुनील पुत्र छत्तरपाल, दीपक पुत्र राजपाल, गोविंदा पुत्र चंद्रपाल, कुंजी पुत्र राम सिंह, मौजी पुत्र श्रीचंद और कन्हैया पुत्र अजय है। चालक स्कार्पियो को भगा ले गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें