फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘प्रसपा जिले के किसानों को सम्मान दिलाएगी’

विज्ञापन
प्रसपा की बैठक में मौजूद पार्टी नेता और कार्यकर्ता - फोटो : demo
विज्ञापन
मैनपुरी-करहल। किसानों को प्रगतिशील समाजवादी पार्टी सम्मान दिलाएगी। गांव और गरीब विरोधी नीतियां भाजपा सरकार अपना रही है। जन विरोधी नीतियों के खिलाफ प्रसपा संघर्ष करेगी। यह बातें प्रसपा जिलाध्यक्ष बोटसिंह यादव ने कहीं। बाईपास रोड स्थित कार्यालय पर हुई बैठक में छह फरवरी को तिकोनिया पार्क में दिए जाने वाले धरने पर चर्चा की गई। धरने की सफलता के लिए पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गई।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष ने कहा लोकसभा चुनाव से पूर्व संगठन का विस्तार किया जाएगा। डीसीबी के पूर्व चेयरमैन रामकुमार यादव ने कहा कि छह फरवरी का धरना कार्यकर्ताओं में नया जोश पैदा करेगा। हर विधानसभा क्षेत्र से कार्यकर्ता धरने में शामिल होंगे। बैठक में पूर्व विधायक अनिल यादव, अमित यादव, शैलेंद्र यादव, सुशील यादव, जीवन यादव, हनुमंत सिंह कठेरिया, विनय यादव, गौरव सविता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें