फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाले में मिला आटो चालक का शव, हत्या की आशंका

विज्ञापन
डैमो
विज्ञापन
मथुरा। जयसिंहपुरा के खादर (गणेश टीला) में हरी सिंह के खेत के पास नाले में आटो चालक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची गोविंदनगर पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। दो दिन से लापता आटो चालक के परिजनों को सूचित किया। परिजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं।
विज्ञापन


थाना गोविंदनगर के डीगगेट की नई बस्ती निवासी राजू (25) पुत्र गुलजार पेशे से आटो चालक था। 17 दिसंबर को निकला आटो चालक घर नहीं पहुंचा। परिजनों ने तलाश किया। बुधवार की दोपहर आटो चालक का शव गणेश टीला के खादर में हरी सिंह के खेत के पास नाले में पड़ा मिला।

सूचना पर पहुंची गोविंदनगर पुलिस ने शव को निकाला। तलाशी में उसकी जेब से एक मोबाइल और आटो की चाबी मिली। शिनाख्त होने पर परिजनों को सूचित किया। भाई भूरा ने शराब पिलाकर भाई की हत्या कर शव नाले में फेंकने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक बैजनाथ सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक आटो चालक की नाले में डूबने से मौत हुई है। आटो चालक की जैकेट में मिले टिफिन में मछली भी मिली है। मछली खाने से पहले ही उसकी मौत हो गई। पुलिस आटो की भी जानकारी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें