फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीनी मिल पर बढ़ी गन्ने की आवक

विज्ञापन
मिल ने बेची 15 हजार क्विंटल चीनी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कासगंज। चीनी मिल पर अब तेजी से गन्ने की आवक बढ़ रही है। मिल गेट के अंदर और मिल गेट के बाहर बढ़ी संख्या में गन्ना लदे वाहन प्रतीक्षा में खड़े हैं। गन्ना किसानों को गन्ना की तौल का इंतजार है। जिले के गन्ना किसानों के अलावा बदायूं जनपद के किसान भी अपना गन्ना चीनी मिल पर लेकर पहुंचेंगे। इसके लिए गन्ना किसानों को गन्ना डालने की पर्चियां भी दी गईं हैं।
विज्ञापन

जिले में करीब साढ़े ग्यारह हजार हेक्टेयर क्षेत्र में गन्ना की फसल हुई है। 60 से 65 लाख क्विंटल गन्ना उत्पादन का अनुमान लगाया गया है। चीनी मिल को 80 लाख क्विंटल गन्ना की खरीद का लक्ष्य है। अभी पहले चरण में गन्ने की आवक तेज हो गई है। करीब साढ़े तीन हजार क्विंटल गन्ना तुलाई बुधवार तक हुई है। अभी काफी संख्या में गन्ना लदे वाहन मिल गेट के अंदर खड़े हैं। मिल गेट में प्रवेश के लिए गेट के बाहर कासगंज-बरेली मार्ग पर गन्ना वाहनों की कतारें हैं। शाम को वाहनों की संख्या और बढ़ने लगी। इससे कासगंज-बरेली मार्ग पर यातायात भी बाधित होने लगा। नगरिया पुलिस को यातायात व्यवस्था सही करानी पड़ी। वाहनों को सड़क किनारे लगाने के निर्देश पुलिसकर्मियों ने दिए। अभी गन्ने की आवक चीनी मिल पर और तेजी से बढ़ेगी। गन्ना किसानों ने खेतों में खड़ी गन्ने की फसल की कटाई तेज कर दी है। अगैती प्रजाति के गन्ने की कटाई की जा रही है। अन्य वैरायटी के गन्ने की कटाई कुछ समय बाद की जाएगी। चीनी मिल प्रबंधन गन्ने की तेजी से तौल कराने में जुटा है। किसानों के गन्ना बकाये भुगतान का कार्य चीनी मिल के द्वारा पूरा कर दिया गया है। अब संबंधित बैंक द्वारा किसानों के खातों में लगातार भुगतान भेजा जा रहा है। इससे किसान उत्साहित हैं और किसान जल्दी से जल्दी गन्ने की फसल चीनी मिल पर ले जाना चाहते हैं।
- गन्ना की खरीद तेजी से की जा रही है। चीनी मिल पर काफी गन्ना आ चुका है। सड़क तक वाहनों की लाइन लगी है। किसानों की सुविधा का पूरा ध्यान रखा जा रहा है। किसी भी तरह की दिक्कत गन्ना किसानों को नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन

रामआसरे, एबीपी, चीनी मिल।
- गन्ना किसानों के बकाया भुगतान की प्रक्रिया तेजी से चल रही है। बुधवार तक साढ़े तीन हजार क्विंटल गन्ने की खरीद चीनी मिल में हो चुकी है। 80 हजार क्विंटल गन्ने की खरीद का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन

ओमप्रकाश यादव, जिला गन्ना अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें