फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोवंश सरंक्षण के लिए बनाई गईं समितियां

विज्ञापन
Cow
विज्ञापन
कासगंज/भरगैन। गोवंश संरक्षण के लिए बुधवार को नगर पंचायत परिसर में गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोवंश संरक्षण समितियों का गठन किया गया।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार शुक्ल ने कहा कि गोवंश के संरक्षण में लोग सहयोग करें। लोग गोकशी की अफवाह न फैलाएं और भीड़ का हिस्सा न बनें। इसके लिए गोवंश सरंक्षण समिति का गठन किया गया। पशुओं की गणना ग्राम प्रधान एवं सभासदों के सहयोग से की जाएगी। जिसकी सूची उपनिरीक्षक एवं बीट आरक्षी को उपलब्ध कराया जाएगा। पूर्व चेयरमैन अहमद नफीस ने गोवंश संरक्षण पर जोर दिया। संचालन सीओ रविंद्र कुमार वर्मा ने किया। रिहान खान ने कहा कि सभी संकल्प करें कि गोवंश का संरक्षण करेंगे तो गोकशी की घटनाएं नहीं होंगी। सभासद अनीमुल हसन, बीएच खान, निजाम खान, हाजी इकरार खान, हाजी अहमद अली, नसीम खान, मोहम्मद उमर खान, शमसाद अंसारी, रिहान खान, अब्दुल्ला, आमिर कुरैशी, डा. श्याम राठौर, तारिक अनवर, गुड्डू, हाजी हनीफ खान, हाशिम, संजय कुमार रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें