फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुकदमों के निस्तारण को तीन पीठें गठित

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। राष्ट्रीय लोक अदालत में मुकदमों के निस्तारण के लिए तीन पीठें गठित की गई हैं। न्यायिक अधिकारियों की अध्यक्षता में गठित की गई पीठें सूचीबद्ध किए गए मुकदमे निपटाने के लिए बैठकें करने के बाद मुकदमे निपटाने का कार्य करेंगी। दीवानी परिसर में आठ दिसंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत होगी। लोक अदालत में मामले निस्तारित करने के लिए मुकदमों को सूचीबद्ध करके विधिक सेवा प्राधिकरण कार्यालय में भेजा जा रहा है। लोक अदालत में दोनों पक्षों के मध्य आपसी सुलह समझौते के आधार पर मामले निपटाए जाएंगे। लोक अदालत मेें मामले निपटाने के लिए राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर जिला जज की देखरेख में तीन पीठें गठित की गई हैं।
विज्ञापन


प्राधिकरण के सचिव अवनीश गौतम ने बताया कि वैवाहिक, बैंक और मोटर दुर्घटना संबंधी मामलों के लिए पीठें गठित कर दी गई हैं। इनमें वैवाहिक मामलों के लिए एफटीसी जज अखिलेश कुमार को अध्यक्ष, अशोक कुमार मिश्रा एडवोकेट, शैलेंद्री राजपूत मीडिएटर को सदस्य, मोटर दुर्घटना संबंधी मामलों के लिए अपर जिला जज रामकिशोर पांडेय अध्यक्ष, सर्वेश कुमार मिश्रा एडवोकेट, जेबा आफताब पैरालीगल वालंटियर को सदस्य, बैंक संबंधी मामलों के लिए विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव अवनीश गौतम को अध्यक्ष, अशोक कुमार राठौर एडवोकेट, सुरेंद्र सिंह यादव पैरालीगल वालंटियर को सदस्य बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें