फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम मंदिर पर शीघ्र अध्यादेश लाएगी भाजपा : अनिल जैन

विज्ञापन
अनिल जैन। - फोटो : डेमो
विज्ञापन
बरसाना (मथुरा)। भाजपा सरकार ने महज चार वर्षों में वह कार्य किए हैं, जिन्हें अब तक कांग्रेस नहीं कर पाई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास की ओर बढ़ रहा है। यह बात बरसाना पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं राज्यसभा सांसद डॉ. अनिल जैन ने पत्रकारों से बात करते हुए कही।
विज्ञापन


बुधवार को राज्यसभा सांसद डॉ. अनिल जैन राधारानी के दर्शन करने बरसाना पहुंचे। इस दौरान मंडल अध्यक्ष रासबिहारी गोस्वामी व कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। भाजपा नेता महेंद्र यादव के निवास पर पहुंचे जैन ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि शीघ्र ही राम मंदिर पर भाजपा अध्यादेश लाएगी।

राम भाजपा के इष्ट हैं तथा करोड़ों लोगों के लिए आस्था के केंद्र हैं। 2019 में पूर्ण बहुमत से भाजपा की सरकार बनेगी। भाजपा परिवाद व जातिवाद की राजनीति नहीं करती है। भाजपा समाज के हर तबके को साथ लेकर एक प्रगतिशील भारत के निर्माण में जुटी है।
विज्ञापन


जिला पंचायत सदस्य नरदेव चौधरी, मंडल अध्यक्ष रासबिहारी गोस्वामी, आरएसएस के नगर प्रचारक रोहताश, पूर्व मंडल अध्यक्ष गिरधारी यादव, महेंद्र यादव, रणवीर ठाकुर, राजू शंकरा, राकेश शर्मा, सभासद माधो ठाकुर मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें