मैनपुरी। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में आयोजित रोजगार मेले में 1500 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया। इसमें से विभिन्न कंपनियों द्वारा 635 प्रतिभागियों का चयन किया।
जिला सेवा योजन कार्यालय, कौशल विकास मिशन और जिला औद्योगिक शिक्षण संस्थान द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित रोजगार मेले में 1500 प्रतिभागियों ने भाग लिया। इसमें से 635 प्रतिभागियों का चयन विभिन्न कंपनियों द्वारा किया गया। जिला सेवा योजन अधिकारी उज्ज्वल कुमार सिंह ने बताया कि चयनित प्रतिभागियों को संबंधित कंपनियां रोजगार प्रदान करेंगी। इसके लिए साक्षात्कार का कार्य पूरा कर लिया गया है।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य आईटीआई संजय सागर, सेवा योजन अधिकारी उज्ज्वल कुमार सिंह, प्रेमि मित्र लूथरा, एसबी सिंह, संजीव कुमार शाक्य, राजेश कुमार राठौर, अशफाक आलम खान, अनार सिंह, सुनील कुमार आदि लोग मौजूद रहे।
रोजगार मेले में मदरसन सुमि इंडिया, एसबीआई इंश्योरेंस फर्रुखाबाद, आई मित्रा इटावा, एलआईसी मैनपुरी, एसआईएस सिक्योरिटी लिमिटेड, शुभ किसान बायो प्लाटेक आगरा, लीजेंड एक्वा नाएडा आदि कंपिनयां शामिल हुईं। कंपनियों की तरफ से अनुपम कुमार, प्रदीप अवस्थी, उमाकांत तिवारी, गौरव यादव, राकेश कुमार, हरिवंश सिंह, सौरभ सिंह आदि लोग मौजूद रहे।