फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में उद्यमी की मौत पर बंद रहा मक्खनपुर का बाजार

विज्ञापन
विज्ञापन
मक्खनपुर। रविवार सुबह यमुना एक्सप्रेस-वे पर हुए हादसे में मक्खनपुर के उद्यमी की मौत हो गई, जबकि एक उद्यमी गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। शोक में मक्खनपुर का बाजार बंद कर दिया। परिजन सादाबाद के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन

थाना मक्खनपुर निवासी मोहनकांत गुप्ता उर्फ बॉबी (45) पुत्र सुशील चंद्र गुप्ता (पूर्व प्रधान) कार से यमुना एक्सप्रेस-वे होते हुए दिल्ली के लिए जा रहे थे। हाथरस क्षेत्र अंतर्गत सादाबाद के पास उनकी कार आगे जा रही कार से टकरा कर पलट गई। जिसमें बॉबी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके साथी आशीष बंसल पुत्र सुरेश बंसल गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे की जानकारी पर कस्बा मक्खनपुर में शोक की लहर दौड़ गई। बॉबी की मक्खनपुर में ही बल्व बनाने की फैक्ट्री है। साथ ही अन्य कारोबार भी करते हैं। रविवार को किसी कार्य से दिल्ली जा रहे थे, तभी उनकी कार यमुना एक्सप्रेस-वे पर हाथरस जिले में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिसमें बॉबी की मौत हो गई, जबकि आशीष बंसल घायल हो गए। बॉबी के परिवारीजन हाथरस के लिए रवाना हो गए। उधर शोक में कस्बा का बाजार बंद कर दिया। उद्यमी के आवास पर लोगों की भीड़ जुटी रही।
विज्ञापन


मोहनकांत उर्फ बॉबी दो भाइयों में सबसे बड़े थे। उनका बेटा शिवांसू उड़ीसा में एमबीबीएस कर रहा है, जबकि बेटी सरली भी एमबीबीएस की पढ़ाई कर रही है। पति की मौत पर एकता गुप्ता का रो-रो कर बुरा हाल है। मोहनकांत के पिता मक्खनपुर के प्रधान रह चुके हैं। हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए आशीष बंसल प्रमुख उद्योगपति सुरेश बंसल के पुत्र हैं। उनका आगरा के एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें