फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएमबी पर वाणिज्यकर विभाग का सर्वे

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। वाणिज्यकर विभाग की टीम ने शुक्रवार की देर शाम नारायण मिष्ठान भंडार पर पहुंचकर सर्वे की कार्रवाई की। प्रतिष्ठान के अभिलेख चेक किए। अभिलेखों के मिलान के दौरान प्रथम दृष्टया कर चोरी का मामला सामने आया है। समाचार लिखे जाने तक कार्रवाई जारी थी।
विज्ञापन


वाणिज्यकर विभाग के संयुक्त आयुक्त राकेश वर्णवाल के नेतृत्व में एक टीम देर शाम नारायण मिष्ठान भंडार पहुंची। प्रतिष्ठान स्वामी से बिक्री के संबंध में अभिलेख मांगे। टीम के सदस्यों ने अभिलेखों का मिलान किया। अभिलेखों के आधार पर प्रथम दृष्टया कर चोरी का मामला सामने आया। टीम के सदस्यों ने प्रतिष्ठान में मौजूद कर्मचारियों से भी अलग-अलग पूछताछ की। दुकान में मौजूद ग्राहकों से बिक्री रसीद दिए जाने के संबंध में जानकारी जुटाई।

संयुक्त आयुक्त ने बताया कि अभिलेखों के आधार पर प्रथम दृष्टया कर चोरी का मामला सामने आया है। अभिलेखों का मिलान कर कार्रवाई जारी है। कर चोरी के हिसाब से प्रतिष्ठान स्वामी से जुर्माना वसूला जाएगा। टीम में संयुक्त आयुक्त राजनरायन यादव, सहायक आयुक्त अनिल वर्मा, अभिषेक सिंह, वाणिज्य कर अधिकारी भंवर सिंह यादव, अखिलेश कुलश्रेष्ठ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें