फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीरता-संस्कारों से पहचाने जाते हैं क्षत्रिय: सुरेश राणा

विज्ञापन
वीरता-संस्कारों से पहचाने जाते हैं क्षत्रिय: सुरेश राणा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एटा। क्षत्रिय महासभा के शस्त्र पूजन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं प्रदेश सरकार में मंत्री सुरेश राणा ने कहा कि क्षत्रिय अपनी वीरता, संस्कारों से पहचाना जाता है। राणा प्रताप यदि वीरता नहीं दिखाते तो क्या उन्हें राणा की पहचान मिलती? राजा राम यदि पिता की आज्ञा से वन नहीं जाते तो क्या उन्हें मर्यादा पुरुषोत्तम राम कहा जाता? भाई का धर्म निभाने वाले को लक्ष्मण कहा जाता है।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी का नाम लिए बिना कर्म योगियों की श्रंखला अधूरी रह जाएगा। येागी ने वृंदावन में होली मनाकर व अयोध्या में दीपावली मनाकर संसार को इन पर्वों की सही पहचान दी हैै।
पूर्व मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि हम घास की रोटी खाकर मुगलों को धूल चटाने वाले महाराणा प्रताप व पृृथ्वीराज चौहान ने वंशज हैं। इनके आदर्शों पर चलकर ही क्षत्रिय धर्म की पहचान रखना है। कार्यक्रम में युवा क्षत्रिय नेता अभिमन्यु सिंह, जिलाध्यक्ष व कार्यक्रम संयोजक गजेंद्र सिंह चौहान बबलू, विधायक सत्यपाल सिंह राठौर, भाजपा महिला मोर्चा की बबिता चौहान आदि ने भी संबोधित किया। अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष उदयशंकर सिंह व संचालन डॉ ऋषि चौहान, युवा अध्यक्ष सुनील सोलंकी व शैलेंद्र सोलंकी ने किया। अतिथियों को प्रतीक चिन्ह देकर, पगड़ी बांधकर सम्मानित किया गया। सम्मान पाने वालों में पूर्व विधायक रज्जनपाल सिंह चौहान, वीरेंद्र सिंह सोलंकी, यशपाल सिंह चौहान, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ दिनेश वशिष्ठ, जितेंद्र ङ्क्षसह चौहान, भूपेंद्र सिंह, प्रवीन चौहान आदि प्रमुख हैं।
विज्ञापन

लोक गायक ने बांधा शमा
राजस्थान के लोकगायक छोटू सिंह रावना के जोशीले देशभक्ति के गीतों ने शमा बांध दिया। उपस्थित लोगों ने फूल मालाओं से इनका स्वागत किया। भारत माता व क्षत्रिय समाज के जोशीले नारों से परिसर गूंजता रहा। केसरिया पगडी बंाधे हजारों युवाओं ने जीटी रोड पर अतिथियों की अगवानी की। खुली जीप में सवार होकर आयोजन स्थल तक पहुंचे अतिथियों के साथ हजारों युवाओं का जुलूस था। हाथों में तलबार थामे युवा जोशीले नारे लगा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें