जैथरा। नलकूप के लिए ट्रांसफार्मर पर तार लगाते समय करंट लगने से युवक झुलस गया। जिसे परिजन आनन-फानन में जिला अस्पताल में लेकर आए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस पर परिजन रोते बिलखते हुए शव को अपने साथ ले गए।
थाना जैथरा क्षेत्र के गांव नगला भूड निवासी गोपाल (20) पुत्र झब्बू सिंह उर्फ भूरे के खेत पर नलकूप लगा हुआ है। उसी के लिए युवक सुबह को ट्रांसफार्मर से तार लगा रहा था। उसी समय युवक करंट लगने से झुलस गया। इसकी जानकारी पाकर परिजन भागते हुए मौके पर पहुंच गए। मौके पर पहुंचे परिजनों ने युवक को आनन-फानन में सरकारी एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
जिला अस्पताल पहुंचे युवक को चिकित्सकों ने देखते हुए मृत घोषित कर दिया। इसे लेकर परिजनों में चीत्कार मच गया और वे शव को अपने साथ अस्पताल से ले गए। वहीं पुलिस ने बताया कि परिजनों ने घटना की जानकारी थाने पर नहीं दी है।