फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

28 को निकलेगी छोटी रामबारात, तीन नवंबर को होगा रावण दहन

विज्ञापन
डैमो
विज्ञापन
मथुरा। श्री बाल रामलीला कमेटी के तत्वावधान में रामलीला का मंचन 21 अक्तूबर से छह नवंबर तक गांधी पार्क चौक बाजार के अलावा कुसुम वाटिका के बराबर गोविंदपुर मौजा स्थित नवनिर्मित रामवाटिका में भी होगा। 28 अक्तूबर को रामबारात तथा तीन नवंबर को रावण दहन किया जाएगा।
विज्ञापन


सभापति मदनमोहन अग्रवाल ने बताया कि शुभारंभ 21 अक्तूबर को गऊघाट स्थित गोपीनाथ मंदिर से होगा। इसके बाद रामवाटिका से गणेश सवारी निकाली जाएगी। मुख्य चुनाव अधिकारी रामप्रकाश अग्रवाल व चुनाव अधिकारी कृष्णमुरारी अग्रवाल ने बताया कि वनवास से पूर्व की लीलाएं गांधी पार्क में जबकि इसके बाद की लीलाएं रामवाटिका पर होगी। संरक्षक ब्रजबिहारी गुड़ेरा वाले, विशनदयाल अग्रवाल व योगेश कुमार आभा ने बताया कि सभी तैयारियां कर ली गई हैं।

ये होंगे कार्यक्रम
22 अक्तूबर को तुलसी चरित्र, 23 को शिव-पार्वती विवाह, 24 को रावण जन्म-नारद मोह, 25 को आकाशवाणी-राम जन्म, 26 को ताड़का वध, 27 को धनुष यज्ञ, 28 अक्तूबर को रामबारात, 29 अक्तूबर को कोप भवन, 30 अक्तूबर को वनवास, 31 को जयंत लीला, एक नवंबर को शबरी मिलन, दो नवंबर को लक्ष्मण शक्ति, तीन नवंबर को रावण वध, चार को भरत मिलाप, पांच को राज्याभिषेक व छह नवंबर को शांति पाठ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें