फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ...

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद/टूंडला। नगर में पांच दिन वाले गणेश महोत्सव का मंगलवार को गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन के साथ समापन हुआ। गाजेबाजे के साथ निकाली गई गणेश विसर्जन यात्रा का नगर भ्रमण कराया गया। गणपति बप्पा मोरया, अगले बरसा तू जल्दी आ... के स्वरों से नगर गुंजायमान रहा। युवा अबीर-गुलाल से फाग खेलते हुए गणेशजी के मधुर गीतों पर नृत्य कर रहे थे।
विज्ञापन


50 स्थानों पर गणेश महोत्सव की धूम मची है गणेश पंडालों में गणपति के भजनों पर नाच गाकर भक्त नृत्य कर रहे थे। संध्या आरती के बाद गणेश पंडालों में गणेश भक्तों का तांता लगा रहा। रेलवे न्यू कालोनी, कच्चा टूंडला में मंगलवार सुबह गणेशजी की विशेष पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद हवन-यज्ञ कर आरती उतारी गई। शामछह बजे से ट्रक में गौरी गणेश की प्रतिमाएं रखी गईं।

शोभायात्रा रेलवे न्यू कालोनी, यज्ञशाला मंदिर, दीपा का चौराहा, मुख्य बाजार, भारत माता चौक, सुभाष चौराहा होते हुए मोहम्मदाबाद में विसर्जन के लिए ले जाया गया। कुछ स्थानों पर आयोिजित गणेश प्रतिमाओं को यमुना घाट पर विसर्जित किया गया। शोभायात्रा में भक्त अबीर-गुलाल से फाग खेलकर नृत्य कर रहे थे।
विज्ञापन


शिकोहाबाद के एसएसजे कान्सेप्ट स्कूल की पेड़ बचाओ मुहिम जारी है।बच्चों ने पेड़ को भगवान का रूप मानकर गणपति की स्थापना की। प्रधानाचार्य रूपम बैजल ने स्कूल के सभी छात्र-छात्राओं को पेड़ों की रक्षा का संकल्प दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें