फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीसीए ने दी आगरा जिला क्रिकेट एसोसिएशन को मान्यता

Mon, 17 Sep 2018 04:19 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
क्रिकेट
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) ने डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ आगरा (डीसीएए) को मान्यता दे दी है। मान्यता के लिए डीसीएए पिछले चार साल से मशक्कत कर रहा था। यूपीसीए के डायरेक्टर मदनमोहन मिश्रा ने अमर उजाला से बातचीत में बताया कि आगरा जिला क्रिकेट एसोसिएशन का अध्यक्ष पूरन डावर व सचिव प्रकाश कौशल को बनाया गया है।
विज्ञापन


डीसीएए के सचिव प्रकाश कौशल ने बताया कि डीसीएए को यूपीसीए ने मान्यता दे दी है। हमारी कोशिश रहेगी कि शहर की क्रिकेट को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया जाए। इसके लिए एसोसिएशन ने काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


डीसीएए की स्थायी मान्यता के फायदे
. उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन की मीटिंग में अध्यक्ष और सचिव प्रभावशाली तरीकेसे अपना पक्ष रख सकेंगे।
. यूपीसीए के सामने एसोसिएशन पदाधिकारी आगरा के क्रिकेटर्स की प्रबल पैरवी कर सकेंगे।
. शहर में आयोजित होने वाले जिला स्तर के क्रिकेट टूर्नामेंट के स्तर में काफी सुधार होगा।
. आगरा को बोर्ड ट्रॉफी और रणजी ट्रॉफी केमैच मिलने की संभावना बढ़ेगी।
. शहर में धीमी पड़ चुकी क्रिकेट की रफ्तार को गति मिलने की उम्मीद जगेगी।

डीसीएए के सामने यह होंगी चुनौतियां
. किसी भी जिला स्तर के क्रिकेट टूर्नामेंट में खिलाड़ियों की उम्र पर नजर रखनी होगी।
. क्रिकेट के मैदान में सुविधाएं बढ़ाने के लिए भी डीसीएए को मशक्कत करनी पड़ेगी।
. अध्यक्ष और सचिव को एसोसिएशन पदाधिकारियों की नियुक्ति में पारदर्शिता बरतनी होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें