फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षकों को उपहार देकर लिया आशीर्वाद

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। जिलेभर में पूर्व राष्ट्रपति एवं प्रथम उपराष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती शिक्षक दिवस के रूप में मनाई गई। इस दौरान स्कूलों में कार्यक्रमों की धूम रही। शिक्षकों ने जहां डॉ. राधा कृष्णन के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला, वहीं छात्र-छात्राओं ने अपने शिक्षकों को उपहार भी भेंट किए।
विज्ञापन


डॉ. किरन सौजिया एकेडमी में शिक्षक दिवस बड़े हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर भारत के पूर्व राष्ट्रपति व महान शिक्षक डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्ण के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हे श्रद्धांजलि अर्पित की गई। विद्यालय के प्रबंधक अशोक कुमार ने छात्रों को बताया कि शिक्षक ज्ञान समृद्धि और प्रकाश का बड़ा स्रोत होता है। इस अवसर पर विद्यालय की उप प्रबंधक किरन सौजिया, प्रधानाचार्य विश्वनाथन टीके एवं समस्त शिक्षक, शिक्षिकाएं और छात्र, छात्राएं उपस्थित रहे। होली पब्लिक सकूल में शिक्षक दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में एमएस कमठान मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद थे। इस दौरान आशा माहेश्वरी, अतुल अग्निहोत्री, गुंजन प्रजापति, कंचन, रूचि गुप्ता, मीनू राठौर ने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के बारे में विस्तार से बताया।

सुदिती ग्लोबल एकेडमी में विद्यालय के वरिष्ठ प्रधानाचार्य डा. राम मोहन, प्रशासनिक प्रधानाचार्य डॉ. कुसुम मोहन, प्रबंध निदेशक लव मोहन एवं उप प्रधानाचार्य जयशंकर तिवारी का तिलक, आरती एवं वंदन कर शिक्षकों के सम्मान समारोह की शुरुआत की। विद्यालय की प्रशासनिक प्रधानाचार्य डा. कुसुम मोहन ने सभी अध्यापकों को शिक्षक दिवस की बधाई देते हुए सभी के लिए डा. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के आदर्श को अनुकरणीय बताया। नगर के सेंट मेरीज स्कूल में शिक्षक दिवस पर डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को याद किया व शिक्षक-शिक्षकाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक दीपक दास एवं प्रधानाचार्या मनोरमा दास ने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र के अनावरण व पुष्पार्पण से किया।
विज्ञापन


नगर के एसबीआरएल एकेडमी में शिक्षक दिवस विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा बड़े हर्ष और उल्लास से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्या स्तुति गुप्ता व विद्यालय की प्रशासनिक अधिकारी मंजू भदौरिया ने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया। विद्यालय के निदेशक एडवोकेट अनुपम गुप्ता द्वारा विद्यालय में कक्षा 10 के टॉपर्स व जनपद तथा मंडल के रैंक होल्डर्स विद्यार्थियों को प्रमाणपत्र व ट्राफी देकर सम्मानित किया गया । विद्यालय प्रबंधक डॉ. सतीश चंद्र गुप्ता ने विद्यार्थियों से आग्रह किया कि वे इस दिन न केवल शिक्षकों अपितु उनके जीवन की प्रथम शिक्षिका उनकी माताओं का भी आशीर्वाद लें।

नगर के गंगा सहाय कन्या इंटर कॉलेज में शिक्षक दिवस पर प्रबंधक व प्रधानाचार्या ने शिक्षक- शिक्षिकाओं को बधाई दी। एसएल शिक्षण संस्थान आगरा रोड में प्रधानाचार्य वीनेश यादव, सुखवीर यादव, सुधा यादव, नेत्रपाल सिंह, मिथलेश यादव, अनुराधा आदि ने डॉ. एस राधा कृष्णन के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला। नगर के जैक एन जिल स्कूल में शिक्षक दिवस पर शिक्षक- शिक्षिकाओं के बीच खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें