फिरोजाबाद। सदर तहसील सभागार में गुरुवार को मतदाता पुनरीक्षण अभियान के संबंध में बीएलओ को प्रशिक्षण दिया गया। पहले दिन ही अव्यवस्थाएं रही। बिजली नहीं थी कक्ष में रोशनी कम थी। बीएलओ और प्रशिक्षण देने वाले अधिकारियों को मोबाइल फोन की टार्च जलाकर काम करना पड़ा।
मतदाता पुनरीक्षण अभियान के संबंध में सदर तहसील सभागार में बीएलओ को प्रशिक्षण दिया गया। कक्ष में अंधेरा था बिजली नहीं थी। कर्मचारियों को अपने मोबाइल फोन से टार्च की रोशनी करनी पड़ी। सदर तहसील के अंतर्गत तीन चरणों में समस्त 415 बीएलओ को प्रशिक्षण के लिए बुलाया गया। सूचना देने के बावजूद आधे बीएलओ ही प्रशिक्षण में पहुंचे।
तहसीलदार सदर प्रसून कश्यप ने बताया कि मतदाता पुनरीक्षण अभियान के संबंध में निर्वाचन आयोग ने बुकलेट जारी की है। ीएलओ को 18 साल की आयु पूरी करने वालों के नाम सूची में शामिल करने हैं। ऐसे मतदाता जिनके डबल वोट बने हैं या जो मर चुके हैं, उनकी सूची से नाम काटने हैं। प्रशिक्षण के बाद सभी बीएलओ को भाग संख्या के अनुसार मतदाता सूची का वितरण किया गया।