फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती की हत्या कर शव मोरा नहर में फेंका, सनसनी,

विज्ञापन
डेमो - फोटो : SELF
विज्ञापन
जैंत (मथुरा)। युवती की हत्या करके शव को जैंत के गांव मोरा से गुजर रही नहर में फेंक दिया गया। पुलिस की माने तो फेंका गया शव करीब तीन दिन पुराना है। गले में रस्सी बंधी थी, जबकि सिर और कंधे में चोट के निशान साफ हत्या की तरफ इशारा कर रहे हैं। जैंत पुलिस शव की शिनाख्त के प्रयास कर रही है।
विज्ञापन


जैंत चौकी के गांव मोरा के पूर्व प्रधान भजनलाल के खेत के बराबर से गुजर रही नहर में एक युवती का शव मिलने से सनसनी फैल गई। यह सुनकर आसपास के ग्रामीण एकत्रित हो गए। सूचना पर पहुंची जैंत पुलिस ने शव नहर से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवती के गले में रस्सी बंधी हुई थी। चौकी प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि मृतका की उम्र लगभग 20 वर्ष प्रतीत हो रही है। उसके सिर और कंधे पर चोट के निशाना पाए गए हैं। मृतका के शरीर पर गुलाबी रंग की कुर्ती और जामुनी रंग की पाजामी थी। बाएं पैर में काला धागा बंधा था। तीन दिन पुराना शव प्रतीत हो रहा है। शव के पास ही सफेद रंग का रुमाल भी मिला है। चौकी प्रभारी ने बताया कि मृतका की शिनाख्त को आसपास के पुलिस स्टेशनों को फोटो भेजे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें