फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम के जाते ही ग्राम पंचायतों पर बरसा धन

विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एटा। सीएम योगी आदित्यनाथ के एटा से जाते ही ग्राम पंचायतों पर धन वर्षा हो गई है। शासन ने चौदहवें वित्त आयोग की पहली किस्त जारी करते हुए ग्राम पंचायतों में विकास कार्य कराने के लिए कवायद शुरू कर दी है। जिले की 576 ग्राम पंचायतों के विकास को आए 37 करोड़ रुपये से गांव में सीएम के आदेश के मुताबिक विकास कार्य कराए जाएंगे। जिला प्रशासन ने शासन से मिली राशि को ब्लॉकवार आवंटित करते हुए ग्राम निधि खाते में भेजा है। दरअसल, बीते रविवार को जिले के दो दिनी प्रवास पर आए सीएम योगी आदित्यनाथ के सामने ग्राम पंचायतों में विकास कार्य नहीं होने का मुद्दा उठा था। इस पर अधिकारियों ने बजट का अभाव होने की बात कहकर मुद्दे को दबा दिया। सीएम ने बजट आवंटित कराने का आश्वासन देते हुए गांवों में अंत्येष्टि स्थल के आसपास विकास कार्य, पौधरोपण 65 हजार रुपये से कम लागत, पुराने पेयजल कुओं का संरक्षण, पुस्तकालय निर्माण, हैंडपंप प्लेटफार्म का निर्माण, स्ट्रीट लाइट की बल्ब को हटाकर एलईडी बल्ब लगाने के निर्देश दिए थे। सीएम के आदेश के बाद अधिकारियों ने इस पर कार्य योजना बनाने की तैयारी शुरू कर दी। वहीं सोमवार सुबह सीएम के जिले से रवाना होने के साथ ही शासन स्तर से 14वें वित्त आयोग के तहत वर्ष 2018-19 की पहली किस्त के तौर पर 37 करोड़ 30 लाख 44 हजार 76 रुपये आवंटित कर दिए गए। जिला पंचायत राज विभाग ने शासन से मिली धनराशि को ब्लॉक वार आवंटित कर ग्राम निधि खाते में भेज दिया है। साथ ही एडीओ पंचायत, ग्राम प्रधानों और सचिवों को सीएम के आदेश के मुताबिक गांव में विकास कार्य कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

इस ब्लॉक को मिली इतनी धनराशि
ब्लाक धनराशि
अलीगंज 57,101819
अवागढ़ 4,0987047
जैथरा 4,6,355237
जलेसर 3,86,95082
मारहरा 3,65,99443
निधौलीकलां 4,64,66944
सकीट 4,87,64995
शीतलपुर 5,80,73509
इनका कहना है
14वें वित्त आयोग के तहत 37 करोड़ रुपये की पहली किस्त मलिी है। जिसे ग्राम पंचायतों के ग्राम निधि के खाते में भेज दिया गया है। इससे ग्राम पंचायतों में सीएम के आदेश के मुताबिक कार्य कराए जाएंगे।
विज्ञापन

धनंजय जायसवाल, डीपीआरओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें