फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच ग्राम पंचायतों में विकास लाएगी तापीय परियोजना

विज्ञापन
पांच ग्राम पंचायतों में विकास लाएगी तापीय परियोजना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एटा। जिले में बन रही 1320 मेगावाट जवाहर तापीय परियोजना विकास की सौगात लेकर आ रही है। परियोजना के लिए सबसे ज्यादा जमीन देने वाली पांच ग्राम पंचायतों में राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड सामाजिक विकास के तौर पर 15 करोड़ रुपये खर्च करेगा। निगम के अधिकारियों ने पहले चरण के बजट के लिए निगम को प्रस्ताव भेजा है।
विज्ञापन

जिले के मलावन क्षेत्र में प्रदेश की सबसे 660 मेगावाट की दो विद्युत परियोजनाओं का निर्माण तेजी से चल रहा है। परियोजना के निर्माण में पर्यावरण के साथ-साथ सामाजिक विकास पर भी ध्यान दिया जाएगा। इसके लिए निगम ने परियोजना में सबसे ज्यादा जमीन देने वाली पांच ग्राम पंचायतों को विकास से पूरित करने की तैयारी की है। निगम इन ग्राम पंचायतों के विकास पर अपनी ओर से 15 करोड़ रुपये खर्च करेगा। इसमें पहले चरण में 389 लाख, दूसरे चरण मेें 389 लाख, तीसरे चरण में 269 लाख, चौथे चरण में 254 लाख और पांचवें चरण में 199 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। निगम ने इस राशि को खर्च करने के लिए योजना तैयार कर ली है।
आईआईटी के छात्रों ने किया था सर्वे
परियोजना के निर्माण क्षेत्र में मई 2016 में आईआईटी कानपुर के छात्रों ने सामाजिक और आर्थिक सर्वेक्षण किया था। संस्थान के सामाजिक विज्ञान और मानविकी विभाग के प्रोफेसर डा. दीप मुखर्जी के निर्देशन में हुए सर्वे में छात्रों ने पांच ग्राम पंचायतों में सामाजिक विकास का खाका खींचा था।
विज्ञापन

सामाजिक विकास में यह होंगे प्रमुख काम
क्षेत्र की पांच ग्राम पंचायतों में स्वास्थ्य, स्वच्छता, पानी पर 340 लाख, शिक्षा और प्रशिक्षण पर 290 लाख, महिला सशक्तिकरण पर 110 लाख, पर्यावरण स्थिरता पर 250 लाख, सामाजिक व्यवसाय पर 460 लाख, सिंचाई विकास पर 50 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।
पहले चरण में होंगे यह काम
सामाजिक विकास के पहले चरण मेें स्वास्थ्य शिविर दो लाख, ट्राईसाइकिल पर चार लाख, शौचालय पर 50 लाख, सीवेज ट्रीटमेंट 30 लाख, बायो सैंड फिल्टर 10 लाख, विद्यालय भवन मरम्मत 15 लाख, स्कूल शौचालय 10 लाख, विद्यालय पुस्तकालय दो लाख, ब्लैक बोर्ड और इंफ्रास्टक्चर पांच लाख, सर्द कपड़े और यूनिफार्म छह लाख, वोकेशनल ट्रेनिंग 18 लाख, स्वयं सहायता समूह छह लाख, सिलाई मशीन वितरण 12 लाख, छात्राओं को साइकिल चार लाख, जैविक खेती 50 लाख, सामाजिक वानिकी उद्यान पांच लाख, भूजल प्रबंधन 50 लाख, सड़क 20 लाख, बायोमास प्लेट्स 15 लाख, सोलर ग्रिड एक केवीए 70 लाख, स्प्रिंकलर, ड्रिप और सोलर पंपसेट पर 10 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।

इन पांच ग्राम पंचायतों को मिलेगा लाभ
सामाजिक विकास का जिले की अयार, बबरौती नसीरपुर, विरसिंहपुर, मलावन और निगोह हसनपुर को खासा लाभ मिलेगा।
इनका कहना है
सामाजिक विकास को लेकर योजना तैयार हो गई है। पांच ग्राम पंचायतों में 15 करोड़ रुपये से पांच चरणों में विकास कार्य कराए जाएंगे। इसके लिए पहले चरण के बजट के लिए प्रस्ताव निगम को भेजा गया है।
विज्ञापन

सुमंत यादव, सहायक अभियंता, जवाहर तापीय परियोजना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें