फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर के सेवायत ने कराई रिपोर्ट

विज्ञापन
डैमो
विज्ञापन
वृंदावन (मथुरा)। ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर के सेवायत ने ताऊ के लड़कों पर लूट और मारपीट का मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप लगाया है कि उनके यजमान द्वारा दी गई राशि और सामान को आरोपियों ने लूट लिया। उनके भाई और नौकर के साथ मारपीट की गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुुरू कर दी है।
विज्ञापन


ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर के सेवायत जुगल किशोर गोस्वामी और उनके बड़े भाई आनंद किशोर गोस्वामी के बीच पिछले काफी समय से बांकेबिहारी की सेवा और गद्दी को लेकर विवाद चला आ रहा है, दोनों के बीच बांकेबिहारी महाराज की सेवा का भी बंटवारा हो चुका है। दोनों भाई और उनके बच्चे इसी गद्दी पर बैठते जरूर हैं, लेकिन अपने यजमानों को अलग-अलग सेवा कराकर भेंट लेते हैं। गद्दी के स्वामित्व को लेकर मामला कोर्ट में भी चल रहा है।

जुगल किशोर गोस्वामी के बेटे श्री वर्धन गोस्वामी ने आरोप लगाया कि गुरुवार की शाम छह बजे उनका भाई निकुंज वर्धन गोस्वामी गद्दी पर बैठे हुए थे और अपने यजमान को पूजन करा रहे थे। तभी यजमान से मिली भेंट को अपना बताते हुए उनके ताऊ आनंद किशोर गोस्वामी के लड़के ज्ञानेंद्र गोस्वामी और ब्रजेंद्र गोस्वामी लूट लिया और निकुंजवर्धन को कुर्सी से गिराकर हाथापाई की। बचाव को आए कर्मचारी मनोज भंडारी के साथ भी मारपीट की। मौके पर पहुंचे श्रीवर्धन के साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी है।
विज्ञापन


गर्भगृह में नौका विहार पर मिला नोटिस
वृंदावन। ठाकुर बांके बिहारी मंदिर के सेवायत आनंद किशोर गोस्वामी का विवादों से पुराना नाता रहा है। ठाकुर बांके बिहारी महाराज को जींस पैंट पहनाकर मोबाइल थमाने और मंदिर परंपरा एवं कानून तोड़कर अधिकारियों को मंदिर परिसर में भोजन कराने के मामले भी उन्हें सुर्खियों में ला दिया। गत माह 11 मई को ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर के गर्भ गृह में पानी भरकर नौका विहार लीला कर विवादों में घिरे। इस मामले में मंदिर प्रबंधन ने सेवायत को नोटिस भी जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें