फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरसाना पुलिस ने पकड़ा पांच हजार का इनामी बदमाश

विज्ञापन
डैमो
विज्ञापन
बरसाना (मथुरा)। चार साल से जानलेवा हमले में फरार चल रहा पांच हजार का इनामी बरसाना पुलिस के हत्थे चढ़ा है। पुलिस ने पकड़े गए इनामी को जेल भेजा है। कुख्यात साहून गैंग के एक सदस्य को गोली मारकर इनामी फरार था।
विज्ञापन


साल 2014 में कुख्यात साहून गैंग और इनामी दीनू की हाथिया के जंगलों में गैंगवार हो गया था। इनामी दीनू साहून गैंग के एक सदस्य को गोली मारकर फरार हो गया था। उसके बाद पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सका। बरसाना पुलिस ने उसकी खूब तलाश की, पर नाकामी ही हाथ लगी। दो बार इनामी के घर की कुर्की कर चुकी बरसाना पुलिस को शुक्रवार को सफलता हाथ लग गई।

पुलिस ने गांव हाथिया के पास से पकड़ लिया। प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार तोमर ने बताया कि पकड़ा गया दीनू पुत्र हुरमत पांच हजार रुपये का इनामी था। साल 2014 से फरार चल रहा था। इस पर छह से अधिक जानलेवा हमले, लूट के मुकदमे हैं। फरार होने के बाद भी वारदातों को अंजाम दे रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें