फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो सालों में 27 फीसदी बढ़े एलपीजी उपभोक्ता

विज्ञापन
एलपीजी - फोटो : SELF
विज्ञापन
एटा। जिले में दो वर्षों में 27 प्रतिशत गैस उपभोक्ता बढ़ गए। वहीं गैस एजेंसियों की संख्या भी बढ़कर डेढ़ गुना हो गई है। एक मई 2016 के 53 प्रतिशत उपभोक्ताओं के लिए 18 एजेंसी थी। आज 25 एजेंसी पर 80 प्रतिशत यानी 2.28 लाख उपभोक्ता पंजीकृत हैं।
विज्ञापन

एलपीजी कनेक्शन की आसान व्यवस्था एवं गैस उपलब्धता का असर दिखने लगा है। तेजी से बढ़ रहे गैस उपभोक्ता विभागीय लक्ष्य को आसान बना रहे हैं। 31 मार्च तक निर्धारित लक्ष्य 80 प्रतिशत का लक्ष्य प्राप्त कर चुके जिले में अभी तक दो लाख 28 हजार 328 गैस उपभोक्ता हैं। वित्तीय वर्ष में यह लक्ष्य 90 प्रतिशत पहुंचने का अनुमान है। पेट्रोलियम मंत्रालय ने जिले को 2020 तक शत प्रतिशत परिवारों को कनेक्शन का लक्ष्य निर्धारित किया है।

उज्जवला योजना का भी दिखा असर
प्रधानमंत्री उज्जवला योजना का लाभ अभी तक जिले के 53602 लोगों को मिल चुका है। एक अप्रैल 2018 से अभी तक चले विशेष चौपाल अभियानों में 11500 कनेक्शन दिए जा चुके हैं। दिसंबर माह तक चलने वाले अभियान के लिए हर एजेंसी को छह पंचायतें आयोजित करने के निर्देश हैं। ताकि कोई भी पात्र वंचित न रहे।
विज्ञापन


दो वर्षों में जिले में उपभोक्ता ही नहीं गैस एजेंसियों की संख्या भी बढ़ी है। एक मई 2016 को जिले में 18 गैस एजेंसियों पर 1.40 लाख उपभोक्ता थे। आज 2.28 लाख उपभोक्ताओं के लिए 25 एजेंसी संचालित हैं। स्वीकृत हो चुकीं आठ नई एजेंसी चार माह में शुरू हो जाएंगी।
विज्ञापन

---महेंद्र सिंह यादव, नोडल अधिकारी, एलपीजी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें