फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से पूर्व पूरे होने चाहिए विकास कार्य: विधायक

विज्ञापन
बारिश से पूर्व पूरे होने चाहिए विकास कार्य: विधायक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कासगंज।
विज्ञापन

जिला पंचायत की बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष वसु यादव ने कहा कि सर्वसम्मति के आधार पर जिले में विकास कार्य कराए जाएं। इसके लिए सभी जन प्रतिनिधि सकारात्मक रूप से अपना योगदान बनाएं।
विज्ञापन

अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत आरपी सिंह ने जिला पंचायत वर्ष 2018-19 का मूल आय व्यय बजट 2925.86 लाख रुपये, वर्ष 2017-18 का पुनरीक्षित संशोधित बजट 3814.83 लाख रुपये का प्रस्तुत किया इसकी बैठक में स्वीकृति प्रदान की गई। जिले की 19212.10 लाख रुपये की प्रस्तावित जिला योजना को भी सदस्यों ने अनुमोदित किया। ठेकेदारी कार्य हेतु नवीन रजिस्ट्रेशन का शुल्क 10 हजार रुपये और रजिस्ट्रेशन का नवीनीकरण शुल्क 5 हजार रुपये करने का निर्णय लिया गया। बैठक के दौरान सदर विधायक देवेंद्र राजपूत ने कहा कि प्रस्तावित कार्यों को बारिश से पूर्व कराया जाए। जिला पंचायत सदस्य हरिओम वर्मा ने सिंचाई का मुद्दा उठाते हुए कहा कि करसाना से जारई तक रजबहा में तीन माह से पानी नहीं पहुंचा है उन्होंने सरसई रजबहा में 10 वर्षों से पानी न आने का मामला भी उठाया। अपर जिलाधिकारी न्यायिक मनीष कुमार नाहर, परियोजना निदेशक रमेश चंद्र, डीपीएम लक्ष्मीकांत, सीबीओ एके सागर, ब्लॉक प्रमुख अविनाश सिंह, विजेंद्र सिंह गौर, जिला पंचायत सदस्य रूबी शाक्य, सीमा यादव, लता वर्मा, निधि चौहान, कृष्ण कुमार मौर्य, अविनाश सोलंकी, संजीव कुमार, दानवीर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें