एटा। सैफी वेलफेयर ऑफ इंडिया और सैफी वेलफेयर एजूकेशन सोसाइटी द्वारा होली मोहल्ला स्थित फैयाज गेस्ट हाउस में रोजा इफ्तार कराया गया। सैकड़ों रोजेदारों ने इफ्तार में शिरकत की।
रमजान के नाक महीने में रोजेदारों को रोजा इफ्तार करना सवाब का काम होता है। इसी को ध्यान में रखते हुए शहर में विभिन्न जगहों पर रोजा इफ्तार कराया जा रहा है। होली मोहल्ला स्थित फैयाज गेस्ट हाउस में रोजेदारों ने इफ्तार कर अमनचैन की दुआ मांगी। सैफी समाज के संरक्षक गयासुद्दीन सैफी, नत्थू खान सैफी, मास्टर समदनुर सैफी, अमीरुद्दीन सैफी, सैफी नगर अध्यक्ष सुभान सैफी, यूथ विंग जिला अध्यक्ष मोहसिन रशीद, यूथ विंग नगर अध्यक्ष नसीर सैफी, मुबीन सैफी, नादिर सैफी, कासिम सैफी, आसिफ सैफी, आरिफ सैफी, राशिद सैफी, वकार सैफी, अशफाक सैफी, नदीम सैफी, नोशे सैफी, शमसुल सैफी, असलम सैफी समेत तमाम रोजेदार मौजूद रहे। इस मौके पर अध्यक्ष जहीर सैफी ने सभी रोजेदारों का शुक्रिया लअदा किया।
एटा के नगला पोता स्थित दरगाह पर इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। इस मौके पर रोजेदारों की भीड़ उमड़ी। रोजेदारों ने शिद्दत के साथ रोजा खोला। साथ ही नमाज अता की। इस मौके पर कफील अहमद, हामिद अली, बबलू भाई, जमील भाई, तारिक, शाहदाद, वारिस मौजूद रहे।