फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेग के विवाद में मंगलामुखी में हुआ झगड़ा

विज्ञापन
डैमो - फोटो : डैमो
विज्ञापन
वृृंदावन (मथुरा)। वृंदावन के ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर क्षेत्र में नेग के विवाद में मंगलामुखियों के दो पक्षों में झगड़ा हो गया। दोनों में मारपीट और लात घूंसे चले। मामला पुलिस तक पहुंच गया। एक पक्ष की ओर से तहरीर मिलने पर पुलिस ने एक मंगलामुखी को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन


शुक्रवार की दोपहर ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में हरियाणा के बंचारी कस्बे की रहने वाली सुंदर उर्फ छवि नाम के मंगलामुखी आने जाने वाले श्रद्धालुओं से नेग ले रही थी। तभी इसकी जानकारी होने पर वृंदावन निवासी शीला, कृष्णा व कंगना मौके पर पहुंची और क्षेत्र को अपना बताते हुए छवि को कहीं अन्य स्थान पर जाने के लिए कहा।

इसे लेकर छवि और शीला के बीच विवाद हो गया। दोनों में मारपीट होते होते बाल लात घूंसों तक पहुंच गई। कुछ ही देर में क्षेत्र में भीड़ एकत्रित हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस बांकेबिहारी पुलिस चौकी पर ले आई। सुंदर उर्फ छवि ने चौकी पर भी उत्पात मचाया।
विज्ञापन


यहां मामला बढ़ता देख आरोपी को थाने भेज दिया गया। यहां शीला आदि की तहरीर पर पुलिस ने छवि को हिरासत में ले लिया है। शीला ने बताया कि सुंदर उर्फ छवि मंगलामुखी नहीं है। इधर, सुंदर उर्फ छवि ने कहा कि वह लोगों से नेग मांगकर अपना पेट पाल रही है। अगर किसी को आपत्ति है तो वह यहां नहीं आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें