फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदूषण के खिलाफ सात गांवों में चलेगी मुहिम

विज्ञापन
डैमो
विज्ञापन
कोसीकलां (मथुरा)। नवीपुर औद्योगिक क्षेत्र में एक प्लांट संचालक द्वारा दर्ज कराई झूठी रिपोर्ट के खिलाफ शुक्रवार को कोटवन एवं नवीपुर के ग्रामीणों ने प्रदूषण के खिलाफ सात गांवों में मुहिम चलाने का ऐलान किया। वहीं ग्रामीणों ने थाने पहुंचकर अपनी पीड़ा इंस्पेक्टर अमित कुमार के सामने रखी।
विज्ञापन


थाना प्रभारी ने आश्वासन दिया कि झूठे मामले में किसी को नहीं फंसाया जाएगा। शुक्रवार को नवीपुर एवं कोटवन के ग्रामीणों ने थाने पहुंचकर इंस्पेक्टर को बताया कि फैक्ट्री संचालकों ने तथ्यों को तोड़ मरोड़ कर झूठी रिपोर्ट दर्ज कराई हैं। प्रदूषण के खिलाफ बुलंद आवाज को दबाने की कोशिश कर रहे हैं। आंदोलन निरंतर जारी रहेगा।

ग्रामीण चंदन मैंबर, बिजेंद्र प्रधान, चंद्रशेखर शर्मा, लालाराम, डॉ. उदयचंद्र, शिवराम, शेरन, देवी सिंह, रघुवीर सिंह, ऊधम सिंह ने कहा कि प्लांटों के प्रदूषण से परेशान होकर अब कोटवन, उमराला, लालपुर, नगला हसनपुर, कोसी देहात, दहगांव, नवीपुर में व्यापक अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन


प्रदूषण फैलाने वाली इकाइयों को बंद कराकर ही दम लेंगे। बताते चलें कि मंगलवार को एक टायर प्लांट संचालक ने ग्रामीणों के खिलाफ गाली गलौज करने, आग लगाने एवं खर्चा मांगने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें