फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तानाशाही तरीके से काम कर रही है योगी सरकार: रामगोविंद

विज्ञापन
तानाशाही तरीके से काम कर रही है योगी सरकार: रामगोविंद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कासगंज।
विज्ञापन

विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष चौधरी राम गोविंद यादव ने गुरुवार को पूर्व राज्य मंत्री मानपाल सिंह के आवास पर पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी अहंकार में तानाशाही पूर्ण तरीके से काम कर रही हैं। उनके द्वारा किए गए कोई भी वायदे पूरे नहीं किए गए। जनता को सिर्फ झूठ का ढिंढौरा पीट कर गुमराह किया।
उन्होंने कहा कि भाजपा केवल वोट की राजनीति कर रही है। जातिवाद, धर्मवाद को बढ़ाकर मूल मुद्दों से जनता को भटका रही है। अपराध रोकने की बात कहीं थी, लेकिन अपराध नहीं रुका। डकैती की घटनाएं बढ़ी हैं, लोग मारे जा रहे हैं, महिलाएं असुरक्षित हैं। बेरोजगार को रोजगार नहीं मिल रहा है। सपा के शासन के समय के कार्यों की जांच कराई जा रही हैं। लेकिन इससे उन्हें कुछ नहीं मिलेगा। सपा के शासन मे गुणवत्तापरक विकास कार्य किए गए हैं। कर्नाटक पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा किसी भी तरह से सत्ता पाना चाहती है। कर्नाटक में बहुमत न होने पर भी जोड़ तोड़ की राजनीति में जुटी हैं। उन्होंने कहा कि सपा भाजपा के झूठ का पर्दाफाश कर रही है। जनता इनके कार्यों को समझ रही है। अधिक दिनों तक भाजपा का अहं नहीं चलेगा।
विज्ञापन

इस दौरान पूर्व राज्यमंत्री मानपाल सिंह , पूर्व विधायक हसरत उल्ला खां, पूर्व विधायक वीरेंद्र सोलंकी, ब्लॉक प्रमुख विजेंद्र सिंह , जुगेंद्र सिंह यादव, विक्रम यादव, चाहत मियां, सहावर चेयरमैन प्रतिनिधि मुईउर्रहमान, चाहत मियां सहित अन्य सपा नेता मौजूद रहे।

अलीगंज में विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता रामगोविंद चौधरी का सपा कार्यकर्ताओं ने सोरों से लखनऊ जाते समय स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने भाजपा सरकार पर निशाना भी साधा।
विज्ञापन

विधानसभा में प्रतिपक्ष के सपा नेता रामगोविंद चौधरी ने कहा कि प्रदेश सरकार को एक साल से अधिक समय हो चुका है। इसके बावजूद चुनाव में किए गए वायदे पूरे नही हुए है। कहा कि एक चौथाई किसानों के ऋण माफ नहीं हुए है। केंद्र सरकार भी चार सालों में कोई वायदा पूरा नहीं किया है। भाजपा झूठ की राजनीति करती है और जोड़तोड़ करके सरकार बना रही है। कर्नाटक चुनाव में बहुमत न होने के बावजूद भी सरकार बनाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार यूपी कोका कानून लाकर विपक्ष को डराने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि एक साल में प्रदेश सरकार ने एक किलोमीटर सड़क का शिलान्यास नही किया है। प्रदेश में आए दिन लूट, बलात्कार, हत्या हो रहे है। पूर्व विधायक रामेश्वर सिंह यादव, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जुगेंद्र सिंह यादव, पूर्व विधायक वीरेंद्र सिंह सोलंकी, पूर्व ब्लाक प्रमुख ओमपाल सिंह यादव, भोले खां, रामब्रेस यादव, हासिम खां, राजीव प्रधान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें