फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईपीएल में सट्टा लगाते छह पकड़े

विज्ञापन
आईपीएल में सट्टा लगाते छह पकड़े - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
कासगंज।
इन दिनों चल रहे आईपीएल मैच में जमकर सट्टा चल रहा है। जिले में कई इलाके ऐसे हैं। जहां इस तरह का कारोबार फलफूल रहा है। अमापुर पुलिस ने छह सटोरियों को दबोच लिया। पुलिस ने मौके से छह मोबाइल, सैटअप बॉक्स, एलईडी आदि बरामद की। पुलिस ने गिरफ्त में आए सटोरियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


डीआईजी पुलिस अधीक्षक पीयूष कुमार श्रीवास्तव के निर्देश पर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान में अमापुर पुलिस को अच्छी सफलता हाथ लग गई। थाना प्रभारी ने मुखबिर की सूचना पर पुलिस बल के साथ छापामार कार्रवाई करते हुए अमापुर सिढ्पुरा रोड पर एक मोबाइल की दुकान की आड़ में आईपीएल पर सट्टा लगाने के मामले का खुलासा कर दिया। पुलिस ने जावेद, दानिश, सद्दाम, शानू खान, शाहरुख, विहारी निवासी किदवई नगर को मौके से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने सट्टा पर्ची, 8 मोबाइल, 1 एलईडी, 1 सैटअप अप बॉक्स, 8100 रुपये की नगदी बरामद कर ली। पुलिस आरोपियों को थाने ले आई। आरोपियों से पुलिस ने पूछतांछ की। पूछतांछ में आरोपियों ने बताया कि वे काफी समय से आईपीएल पर सट्टा लगाने का कार्य कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें