फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कासगंज: गेहूं की लक्ष्य से अधिक खरीद बनी मुसीबत

विज्ञापन
गेहूं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
कासगंज।
गेहूं की लक्ष्य से अधिक खरीद मुसीबत बन गई है जिससे जनपद में गेहूं के भंडारण की समस्या पैदा हो गई है। अभी भी हजारों टन गेहूं क्रय केंद्रों पर खुले में रखा हुआ है। भंडारण की इस समस्या को निपटाने के प्रयास में प्रशासन जुट गया है। अन्य जनपदों में गेहूं के भंडारण की व्यवस्था बनाई जा रही है।

गेहूं की खरीद के लिए शासन से अच्छा मूल्य दिए जाने एवं बाजार में फसल का कम मूल्य होने से किसान का रुझान गेहूं क्रय केंद्रों की ओर तेजी से बढ़ा है। इससे गेहूं की खरीद का जो लक्ष्य निर्धारित किया गया है उसके अधिक खरीद क्रय केंद्रों पर हो रही है। अप्रैल माह में कुल खरीद का 20 प्रतिशत गेहूं ही खरीद केंद्रों पर खरीद होता है।
विज्ञापन


प्रशासन ने इसी हिसाब से अपनी व्यवस्थाएं निर्धारित की। इस बार अप्रैल माह में ही 40 प्रतिशत खरीद हो गई। जिले के लिए 38400 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद का लक्ष्य है। अब तक इस लक्ष्य का 19348.60 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद हो चुकी है। जबकि पिछले वर्ष अब तक 10174.25 मीट्रिक टन गेहूं की ही खरीद हो सकी। अधिक खरीद हो जाने पर प्रशासन के सामने भंडारण की समस्या खड़ी हो गई है।

जिले के भंडार गृह के भर जाने के बाद एटा एवं बदायूं के उझानी के गोदामों पर भंडारण शुरू करा दिए जाने के बाद भी गेहूं का उठान नहीं हो पा रहा। इससे क्रय केंद्रों पर गेहूं का ढेर लग गया है। 49 क्रय केंद्रों पर 9285.6 मीट्रिक टन गेहूं अभी भी रखा हुआ है। यह गेहूं खुले में यूं ही रखा है। इससे इस गेहूं के मौसम की मार से प्रभावित होने का खतरा भी बना हुआ है।


8500 मीट्रिक टन भंडार ही हो सका जनपद के गोदाम पर
कासगंज। जिले में गेहूं के भंडारण के लिए पर्याप्त इंतजाम नहीं है। खरीद हुए गेहूं का 8500 मीट्रिक टन गेहूं ही गोदाम पर भंडार हो पाया। इसके बाद प्रशासन ने गेहूं रखने के लिए एटा व उझानी के भंडार गृह पर गेहूं का भंडारण शुरू कराया गया है। खरीद केंद्रों पर प्रतिदिन 100 ट्रक गेहूं की खरीद हो रही है जबकि उझानी के लिए 40 ट्रक व एटा के लिए 20 ट्रक गेहूं ही भंडार हो पा रहा है, जिससे प्रतिदिन 40 ट्रक गेहूं क्रय केंद्रों पर ही रह जाता है।
अब 300 क्विंटल गेहूं की ही एक दिन में खरीद कर सकेंगे केंद्र प्रभारी
गेहूं के भंडार की समस्या से निजात दिलाने के लिए प्रदेश सरकार ने अब खरीद के लिए केंद्र प्रभारियों के लिए सीमा निर्धारित कर दी है। केंद्र प्रभारी एक दिन में अधिकतम 300 क्विंटल गेहूं की ही खरीद कर पाएंगे।

यदि किसी केंद्र पर इससे अधिक गेहूं केंद्र पर पहुंचता है तो इसके लिए पहले डीएम से अनुमति लेनी होगी। इसके अलावा केंद्र प्रभारी को टोकन रजिस्टर बनाना होगा, जिस पर गेहूं बेचने आने से पहले किसान का नाम पता अंकित करके टोकन जारी करना होगा। केंद्र प्रभारी अब ऑफ लाइन खरीद नहीं कर सकेंगे। आनलाइन होने वाली खरीद को ही वास्तविक खरीद माना जाएगा।
विज्ञापन


जनपद में गेहूं की खरीद उम्मीद से अधिक हो रही है। क्रय केंद्रों पर जो गेहूं उठान नहीं हो पाया है उसकी सुरक्षा पर पूरा ध्यान दिया जा रहा है। केंद्रों पर तिरपाल की व्यवस्था की गई है, जिससे बारिश होने की स्थिति में गेहूं भीग न सके। विजय शुक्ला खाद्य एवं विपणन अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें