फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर निगम सीमा में 7000 पोल पर नहीं लगीं एलईडी लाइट

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। नगर निगम बनने के बाद शहर के हजारों पोलों पर एलईडी लाइटें नहीं लगीं हैं। ऐसी स्थिति में तमाम गली-मोहल्ले शाम होते ही अंधरे में डूब जाते हैं। जल्द ही इन विद्युत पर एलईडी लाइटें लगी नजर आएंगी। नगर निगम ने एलईडी मंगानी शुरू कर दीं हैं।
विज्ञापन


नागर निकायों में बिजली बिल का बोझ कम करने के लिए शासन ने एलईडी लाइट लगवाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। नगर निगम प्रशासन ने शहर में एलईडी लगवाने के लिए नई दिल्ली की ईईएसएल कंपनी से अनुबंध किया है। ईईएसएल कंपनी ने पहले चरण में दस हजार एलईडी लाइट शहर में लगा दी हैं। इसमें आधा सैकड़ा से अधिक चौराहों में हाइमास्ट लाइटें लगीं हैं। ईईएसएल कंपनी ने पहले चरण का काम मार्च में पूरा कर दिया है। दूसरे चरण में नगर निगम प्रशासन ने ऐसे पोलों का सर्वे कराया गया, जहां आजतक स्ट्रीट लाइटें नहीं लगी थीं।

सर्वे के मुताबिक शहर में करीब सात हजार ऐसे पोल हैं, जिन पर आजतक स्ट्रीट लाइटें नहीं लगीं। सर्वे रिपोर्ट के आधार पर खाली पोलों पर एलईडी लाइटें लगवाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। नगर निगम कंपनी से करीब तीन हजार एलईडी लाइटें मंगाई गई हैं। जिन्हें जल्द ही खाली पोलों पर लगवाने का काम शुरू कर दिया जाएगा। नगर आयुक्त जितेेंद्र कुमार ने बताया कि शहर में खाली सभी पोल का सर्वे हुआ था। जिसमें सात हजार पोल खाली मिले हैं। इसमें पहले तीन हजार पोल पर लाइटें लगवाने का काम शुरू करा दिया है। शेष पोल पर एलईडी लाइट लगवाने के लिए कंपनी से अनुबंध किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें