इसके साथ ही सकीट के नंदिनी मेडिकल स्टोर से पांच दिसंबर को लिए गए ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन 1 एमएल में दवा की मात्रा 176.83 फीसदी थी। जिस पर निर्माता कंपनी आनंद फार्मास्यूटिकल और दवा विक्रेता पवन कुमार को नोटिस दिया गया। इसके साथ ही औषधि निरीक्षक आशुतोष कुमार चौबे ने अश्विन मेडिकल स्टोर से कोलेट डीएसआर का सैंपल लिया।
दुकान पर 26 मार्च के बाद विक्रय का कोई अभिलेख नहीं मिला। साथ ही एक्सपायर दवा रखने के इंतजाम नहीं मिले। वहीं ठंडी सड़क स्थित अब्दुल कादिर एंड संस से स्टेमिन टेबलेट यात नमूना लिया गया। यहां भी औषधि निरीक्षक ने निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि मेडिकल स्टोर संचालकों को चेतावनी दी गई है।