फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठाकुर जी को गर्मी लगी तो फूलबंगले में विराजे

विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन
वृंदावन (मथुरा)। गर्मी बढ़ी तो आराध्य को भी गर्मी से बचाव के जतन होने लगे। गर्मी में ठाकुरजी को शीतलता प्रदान करने के लिए मंगलवार को कामदा (फूलडोल) एकादशी से ठाकुर बांकेबिहारी ने भव्य फूल बंगले में विराजमान होकर भक्तों को दर्शन दिए।
विज्ञापन


आराध्य ठाकुर बांके बिहारी सायंकाल फूलों से सजे बंगले में विराजमान हुए तो संपूर्ण मंदिर उनके जयकारों से गुंजायमान हो उठा। ठाकुरजी के फूलबंगले को गुलाब, गेंदा, मोगरा, चमेली, रजनीगंधा, कुंद, लिली, मिलाइट, टाटा रोज के अलावा विदेशी फूल आर्केट, एंथोरियम, एस्ट्रजल सहित सुगंधित फूलों से सजाया गया। मंदिर प्रांगण में सुगंधित इत्र का भी छिड़काव किया गया।

मंदिर में आ रही भीनी भीनी सुगंध भक्तों को अपने आराध्य के श्रीचरणों में ले जा रही थी। दर्शन का यह क्रम देर रात तक जारी रहा। मंदिर सेवायत रघु गोस्वामी ने बताया कि मंदिर में बंगला सजाने का यह क्रम हरियाली अमावस्या तक अनवरत जारी रहेगा।
विज्ञापन


प्रमुख मंदिरों में भी सजने लगे फूलबंगले

कामदा (फूलडोल) एकादशी से ठाकुर बांके बिहारी मंदिर सहित वृंदावन के अन्य प्रमुख मंदिरों में फूल बंगला सजाने का क्रम प्रारंभ हो गया है। मंगलवार को वृंदावन के ठाकुर सनेह बिहारी मंदिर सहित अन्य मंदिरों में भी फूलबंगले सजाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें