फिरोजाबाद/टूंडला। गुरुवार शाम नेशनल हाईवे पर सड़क हादसे में घायल युवकों के लिए समय पर एंबुलेंस नहीं आने से नाराज ग्रामीणों ने हाईवे पर जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को समझा कर जाम खुलवाया।
थाना मटसैना अंतर्गत गांव कनैटा निवासी निर्दोष और प्रभात निवासी ग्राम मौड़ा उसायनी स्थित वैष्णोंदेवी धाम मंदिर से दर्शन करने जा रहे थे। घर वापस लौटते वक्त गांव नगला गोला के पास बाइक का अगला टायर फटने से बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने से बाइक सवार दोनों युवक घायल हो गए।
राहगीरों ने एंबुलेंस को सूचना दी, लेकिन एंबुलेंस नहीं आने से नाराज राहगीरों और ग्रामीणों ने हाईवे पर जाम लगा दिया। देखते ही देखते हाईवे पर वाहनों की लंबी कतार लग गईं। सूचना पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेज कर जाम खुलवाया।