फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुपस्थित रहने वाले शिक्षकों पर गिरेगी गाज

विज्ञापन
teacher shimla
विज्ञापन
कासगंज।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन में लापरवाही बरतने वाले शिक्षकों पर अब गाज गिरेगी। शिक्षा विभाग ने मूल्यांकन केंद्रों से ऐसे शिक्षकों की सूची मांगी है ताकि सूची को परिषद को कार्रवाई को भेजा जा सके।
उत्तर पुस्तिका मूल्याकंन को शुरू हुए आठ दिन हो चुके हैं लेकिन इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाओं को जांचने के लिए गणित, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान भौतिक विज्ञान, मनोविज्ञान, गृह विज्ञान, इतिहास, हिंदी, उर्दू, शिक्षाशास्त्र विषयों के परीक्षक मूल्यांकन के लिए नहीं पहुंचे हैं। इसके अलावा हाईस्कूल के भी कई शिक्षक मूल्यांकन कार्य में नहीं पहुंच रहे। जिससे मूल्यांकन कार्य पर असर पड रहा है। मूल्यांकन कार्य करने से कतराने वाले शिक्षकों की सूची मूल्यांकन केंद्रों ेसे मांगी गई है ताकि परिषद को इनके बारे में अवगत कराया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

आजाद गांधी इंटर कॉलेज पर इन विषयों की उत्तर पुस्तिकाओं की जांच नहीं हो पा रही। इस परीक्षा केंद्र पर गुरुवार को 12735 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया गया। 55432 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन हो चुका है। बीएवी इंटर कॉलेज पर हाईस्कूल की 12940 उउत्तर पुस्तिकाओं की जांच की गई। अब तक 46602 उत्तर पुस्तिकाएं चैक हो चुकी हैं। दोनों केंद्रों पर 104034 उत्तर पुस्तिकाएं चैक हो चुकी हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक आरएसएस राजपूत ने बताया कि जो शिक्षक मूल्यांकन कार्य में नही पहुंच रहे हैं उनके खिलाफ कार्रवाई करने के लिए सूची मांगी गई है, सूची परिषद को भेजी जाएगी। जिन विषयों के शिक्षक अनुपस्थित चल रहे हैं उनके स्थान पर नए शिक्षकों को नियुक्त कर मूल्यांकन कार्य कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें