फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

74 परीक्षा केंद्रों पर बदले पेपर से हुई जीवविज्ञान की परीक्षा

विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन
मथुरा। यूपी बोर्ड परीक्षा में इंटर की जीवविज्ञान द्वितीय का पेपर 74 परीक्षा केंद्रों पर बोर्ड की ओर से भेजे गए दूसरे सेट से कराया गया। इसको लेकर सुबह ही जीआईसी पर केंद्र व्यवस्थापकों की भीड़ लग गई।
विज्ञापन


गौरतलब है कि बीते सोमवार को इंटर के जीव विज्ञान प्रथम पत्र की परीक्षा थी। इस दिन छाता के राजकीय हाईस्कूल तूमौला में जीव विज्ञान द्वितीय प्रश्न पत्र का पैकेट खुल गया था। ये पेपर छात्रों में भी बंट गया। परीक्षा तिथि से पहले ही पेपर की सील खुलने के बाद डीआईओएस डा. अरुण कुमार दुबे ने बोर्ड को अवगत कराया। इस पर बोर्ड से दूसरा प्रश्नपत्र भेजा गया। डीआईओएस ने बताया सुबह जीआईसी में सभी 74 परीक्षा केंद्रों के व्यवस्थापकों को दूसरा पेपर उपलब्ध कराया गया। इसके बाद परीक्षा संपन्न कराई गई।

पेपर पर 377 कोड देख चौंक गए शिक्षक

मंगलवार को जीवविज्ञान द्वितीय का पेपर लीक होने के बाद जिला विद्यालय निरीक्षक ने माध्यमिक शिक्षा सचिव इलाहाबाद को पत्र लिखा इसमें पेपर का कोड 377 बताया था। बुधवार को परीक्षा केंद्रों पर जीवविज्ञान द्वितीय पेपर पर भी 377 कोड देख शिक्षक चौंक गए। इस मामले में डीआईओएस ने बताया कि 377 पेपर कोड है, जबकि सेट कोड सब कोड के रूप में अंकित रहता है। लीक पेपर का सील्ड लिफाफा बोर्ड भेजा गया था इसके बाद बोर्ड से जो प्रश्न पत्र आया उसी से परीक्षा कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें